युगप्रवर्तक महर्षि दयानन्द सरस्वती

वैदिक धर्म परिचय

हमारा उद्देश्य वेद और वेदानुकूल शास्त्रों द्वारा प्रतिपादित सत्यधर्म का संसार में प्रकाश करना है। इसके अतिरिक्त यहाँ महर्षि दयानन्द कृत सत्यार्थ प्रकाश, वेदभाष्य और आत्मचरित्र के विषय में हिन्दू मन्तव्य वेबसाइट द्वारा प्रकाशित सत्यानाश प्रकाश पुस्तक के मिथ्या लेखों और आरोपों का शास्त्र प्रमाण और तर्क सहित खण्डन किया गया है। साथ ही यहाँ मूर्तिपूजा और अवतारवाद-साकारवाद आदि विषयों की समीक्षा भी की जायेगी। ईश्वर के सत्यस्वरूप का विवेचन किया जायेगा और ईश्वर उपासना की शास्त्रोक्त विधि भी बतायी जायेगी। आर्यों के नित्यकर्म पञ्चमहायज्ञों की विस्तारपूर्वक व्याख्या की जायेगी। सनातन धर्म के ग्रन्थों में आपत्कालीन नियोगधर्म के प्रमाण भी दिये जायेंगे। यहाँ प्रकाशित समग्र लेखों के विषयानुसार पीडीएफ फाइल भी उपलब्ध कराये जायेंगे। साथ में पौराणिक असत्य मतों के खण्डनात्मक पुस्तक और वैदिक सत्य सिद्धान्तों के मण्डनात्मक पुस्तक भी यहाँ पर उपलब्ध होंगे।